Barnala Loot Gang: बरनाला में निहंगों लूटपाट और हमलों के गिरोह का भंड़ाफोड़, 4 गिरफ्तार: नकदी, मोबाइल और मोटरसाइकिल छीनने की 14 वारदातों को दिया अंजाम

Barnala Looting Gang: बरनाला पुलिस ने शहर में दहशत फैलाने वाले एक बेहद हिंसक और शातिर लुटेरे गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार करने में…

Barnala Loot Gang: बरनाला में निहंगों लूटपाट और हमलों के गिरोह का भंड़ाफोड़, 4 गिरफ्तार: नकदी, मोबाइल और मोटरसाइकिल छीनने की 14 वारदातों को दिया अंजाम

Barnala Looting Gang:

बरनाला पुलिस ने शहर में दहशत फैलाने वाले एक बेहद हिंसक और शातिर लुटेरे गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हर्षदीप सिंह उर्फ काका, प्रदीप सिंह उर्फ चपली, साहिल और रोहित शर्मा के रूप में हुई है, जो सभी बरनाला के ही रहने वाले हैं और लूटपाट ही इनका मुख्य पेशा था।

पुलिस से बचने छिपता था गुरुद्वारा साहिब में

गिरोह का मुख्य सरगना हर्षदीप सिंह काका गुंडागर्दी करने और लोगों को डराने के लिए निहंग बाना पहनकर और शस्त्र लेकर घूमता था। मुख्य आरोपी हर्षदीप का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है, जो बरनाला में वारदातें करने के बाद पुलिस से बचने के लिए दूर-दराज के गुरुद्वारा साहिब में जाकर छिप जाता था। आरोपियों ने कचहरी चौक के पास प्रिंस सिंह नाम के युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर उसका हाथ (कलाई) काट दिया था, जो इस समय एम्स बठिंडा में गंभीर हालत में भर्ती है।

हमला कर पर्स छिना

इस गिरोह ने राम बाग रोड पर स्थानीय एमसी नरेंद्र गर्ग नीटा पर भी हमला करके उनका पर्स छीन लिया था। इन बढ़ती वारदातों को देखते हुए गठित की गई विशेष टीमों में शामिल थाना सिटी-2 के एसएचओ एसआई शरीफ खान और एएसआई राजीव कुमार की पुलिस टीम ने इन आरोपियों को दबोचा।  पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर 2 दिन का रिमांड हासिल किया है और इन पर इरादा-ए-कतल (अटेंप्ट टू मर्डर), स्नेचिंग और असॉल्ट जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। आरोपियों के पास से छीने गए मोबाइल, नकदी और मोटरसाइकिल बरामद कर लिए गए हैं तथा पुलिस अन्य पीड़ितों से संपर्क करने के साथ-साथ गिरोह के अन्य साथियों और बाहरी जिलों की वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।

अन्य ख़बरें जानें-

CM Bhagwant Singh Mann sends Punjab Govt school teachers for Finland training 

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *