Rahul Gandhi NEET Exam: राहुल गांधी ने कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की मांग, जानिए नीट पेपर को लेकर क्या बोले?

Rahul Gandhi NEET Exam: नीट पेपर लीक के चलते परीक्षा रद्द होने के बाद कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सरकार…

Rahul Gandhi NEET Exam: राहुल गांधी ने कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की मांग, जानिए नीट पेपर को लेकर क्या बोले?

Rahul Gandhi NEET Exam:

नीट पेपर लीक के चलते परीक्षा रद्द होने के बाद कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी ने शिक्षण संस्थानों में सत्ता संरक्षित लोगों द्वारा गठजोड़ कर नीट पेपर लीक को पैसे कमाने का जरिया बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि दो साल से रात दिन परिश्रम करने वाले 22 लाख छात्रों की मेहनत पर पानी फेरा गया है. नीट पेपर लीक मामले में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की मांग की है.

22 लाख बच्चों के साथ धोखा

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, नीट के 22 लाख बच्चों के साथ धोखा हुआ है. लेकिन, मोदी जी एक शब्द भी नहीं बोल रहे. धर्मेंद्र प्रधान जी को अभी हटाइए, या जवाबदेही ख़ुद लीजिए.’ उन्होंने वीडियो जारी करते हुए कहा है कि, दो साल से नीट की तैयारी कर रहे 22 लाख स्टूडेंट्स ने तैयारी की और उनकी मेहनत बर्बाद हो गई. वाट्सएप पर नीट का पेपर बांटा जा रहा था और भारत के शिक्षा मंत्री कहते हैं कि ‘मेरा कुछ लेना-देना नहीं है.

धर्मेंद्र प्रधान जी इस्तीफ़ा दें

राहुल गांधी ने आरोप लगाया की, यह आरएसएस, बीजेपी और हमारी यूनिवर्सिटी में इनके जो प्रोफ़ेसर बैठाए गए हैं. वीसी बैठाए गए हैं, उनके बीच की सांठ-गांठ है. इनके बीच में पैसे बनाने की सांठ-गांठ है और इस नेक्सस ने हिन्दुस्तान की शिक्षा व्यवस्था ख़त्म कर दी है.’

उन्होंने मांग की, प्रधानमंत्री जी को फ़ौरन आदेश देना चाहिए कि धर्मेंद्र प्रधान जी इस्तीफ़ा दें, उन्हें हटाया जाए और दोषियों को पकड़कर जेल में डाला जाए. इस साल की नीट अंडर ग्रेजुएट की परीक्षा 3 मई को हुई थी, लेकिन 7 मई को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को शिकायत मिली कि परीक्षा के कई प्रश्न पहले ही लीक हो चुके थे. जांच में यह दावा सही पाए जाने के बाद नीट की परीक्षा रद्द कर दी गई और अब यह परीक्षा दोबारा 21 जून को होगी.

अन्य ख़बरें जानें-

Barnala Loot Gang: बरनाला में निहंगों लूटपाट 

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *