Nokdar Accident:
नोकदार के शाहकोट में मंगलवार रात को बुधनवाल गांव में परजिया रोड पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पलट गई। बताया जा रहा है कि ब्रेक फेल होने के कारण, तेज़ रफ़्तार कार सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
ब्रेक ऑयल लीक होने से हादसा
बौपुर बेट (शाहकोट) के निवासी हरभजन सिंह ने बताया कि उनके भतीजे गुरविंदर सिंह (21 वर्ष), कल रात करीब 9:30 बजे अपनी सफेद क्रेटा कार (नंबर PB29-A-7452) से शाहकोट से अपने गांव लौट रहे थे। जब वे बुधनवाल गांव में परजिया रोड पर स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तो अचानक उनकी कार का ब्रेक ऑयल लीक हो गया। इस कारण कार के ब्रेक फेल हो गए। कार की तेज़ रफ़्तार के कारण वह बेकाबू हो गई और सड़क किनारे लगे पेड़ों से टकराकर पलट गई।
आधे घंटे तक बेहोश पड़ा रहा चालक
यह हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक गुरविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और करीब आधे घंटे तक घायल अवस्था में कार के अंदर ही फंसे रहे। आधे घंटे बाद जब उन्हें थोड़ा होश आया, तो वे कार से बाहर निकले और अपने परिवार वालों को इस हादसे के बारे में सूचना दी। परिवार वाले मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में गुरविंदर सिंह को शाहकोट के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
अन्य ख़बरें जानें-
UP Storm Death: उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफ़ान से 89 लोगों की मौत
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



