UP Storm Death: उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफ़ान से 89 लोगों की मौत, जानिए इस पर प्रशासन और सरकार ने क्या कहा?

UP Storm Death: उत्तर प्रदेश में बुधवार शाम तेज तूफ़ान से जानमाल का भारी नुक़सान हुआ. तेज़ तूफ़ान, बारिश और ओलावृष्टि भी हुई. राज्य आपदा…

UP Storm Death: उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफ़ान से 89 लोगों की मौत, जानिए इस पर प्रशासन और सरकार ने क्या कहा?

UP Storm Death:

उत्तर प्रदेश में बुधवार शाम तेज तूफ़ान से जानमाल का भारी नुक़सान हुआ. तेज़ तूफ़ान, बारिश और ओलावृष्टि भी हुई. राज्य आपदा प्रबंधन और राहत कार्यालय के मुताबिक़ इस आपदा में 89 लोगों की मौत हो गई.बताया जा रहा है कि, तूफ़ान, बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली की घटनाओं में अब तक 53 लोग घायल हुए हैं. इसके अलावा 87 मकानों को नुकसान पहुंचा है और 114 मवेशियों की भी मौत हो गई है.

पेड़ और होर्डिंग हवा में

तुफान के दौरान तेज़ हवाओं से पेड़ और होर्डिंग उखड़ते दिखाई दिए. कुछ पेड़ और बोर्ड कारों पर गिर गए, जबकि धूल और मलबे के गुबार ने सड़क किनारे दुकानों का लकड़ी के दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा. राज्य राहत विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कई लोगों की मौत पेड़ गिरने और मकानों की दीवार ढहने की वजह से हुई.

रिलीफ़ कमिश्नर ने क्या कहा?

उत्तर प्रदेश के रिलीफ़ कमिश्नर के ने एक्स में कहा है, खराब मौसम के कारण आंधी-तूफान, बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली से प्रदेश में 89 जनहानि, 53 घायल, 114 पशुहानि तथा तथा 87 मकान क्षति की सूचना प्राप्त हुई है, जिसका संज्ञान मा. मुख्यमंत्री जी द्वारा लिया गया है. इस बयान में कहा भी कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने सभी मण्डलायुक्तों और ज़िलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि 24 घंटे के अंदर प्रभावित परिवारों को सहायता धनराशि वितरित करते हुए मदद दी जाए. सपा नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सरकार से राहत और बचाव कार्य को युद्धस्तर पर किए जाने की अपील की है.

अन्य ख़बरें जानें-

ਥਾਣੇ ‘ਚ ਵੀਡੀਓ ਬਣਾਉਣ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵਿਚਾਲੇ ਤਕਰਾਰ; ਪੁਰਾਣਾ ਸ਼ਾਲਾ ਥਾਣੇ ਦਾ ਘਿਰਾਓ

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *