NEET UG Exam Cancel:
नीट यूटी 2026 की परीक्षा केंन्द्र सरकार ने रद्द कर दी है। सरकार ने बताया कि, परीक्षा की नई तारीखें जल्द ही घोषित की जाएंगी। परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी एनटीए ने बताया कि, नीट यूजी 2026 परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया गया है। बता दें की, परीक्षा 3 मई को आयोजित हुई थी। एनटीए ने कहा है कि जल्द ही परीक्षा की नई तारीखों का एलान कर दिया जाएगा। NEET UG 2026 परीक्षा होने के बाद से ही पेपर लीक की खबरें सोशल मीडिया पर चल रही थी।
कैसे हुआ पेपर लीक
राजस्थान में कई छात्रों के पास हाथ से लिखा हुआ एक गेस पेपर मिला, जिसके सवाल वास्तविक परीक्षा के प्रश्नों से मेल खाते बताए गए। इसके बाद 10 मई को राजस्थान स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए देहरादून, सीकर और झुंझुनू से 13 संदिग्धों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए लोगों में सीकर के एक कोचिंग संस्थान से जुड़ा एक करियर काउंसलर भी शामिल है। राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) विशाल बंसल ने कहा था कि जांच फिलहाल उस गेस पेपर पर केंद्रित है। जिसे परीक्षा से पहले छात्रों के बीच बांटे जाने का आरोप है।
23 लाख छात्रों ने लिया हिस्सा
NEET (UG) 2026 परीक्षा में इस बार देशभर से करीब 23 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया। नीट परीक्षा देश के 551 और विदेश के 14 शहरों में आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 22.79 लाख छात्र शामिल हुए। परीक्षा रद्द होने के फैसले के बाद लाखों अभ्यर्थियों और अभिभावकों के बीच चिंता और असमंजस का माहौल बना हुआ है।
अन्य ख़बरें जानें-
BSF Arrests Suspicious Man: BSF ने भारत-पाकिस्तान सीमा के पास संदिग्ध परिस्थितियों
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



