Trump Rejects Iran Proposal:
ईरान ने अमेरिका को रविवार को एक प्रस्ताव भेजा था। ट्रंप ने इस प्रस्ताव को ‘पूरी तरह अस्वीकार्य’ बताते हुए कहा कि उन्हें यह पसंद नहीं आया। व्हाइट हाउस में सोमवार को ट्रंप ने कहा कि युद्धविराम अभी जारी है, लेकिन यह बहुत ही कमज़ोर स्थिति में है। ईरान ने कहा है कि अमेरिका के सामने 14 बिंदुओं वाले प्रस्ताव को मानने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। ईरानी स्पीकर मोहम्मद ग़ालिबाफ़ ने एक्स पर लिखा, ईरान की सेना किसी भी हमले का जवाब देने और सबक़ सिखाने के लिए तैयार है।
पाकिस्तान के ज़रिए भेजे ईरान ने प्रस्ताव
ईरानी समाचार एजेंसी तस्नीम न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक़, पाकिस्तान के ज़रिए भेजे गए ईरान के प्रस्ताव में कई मांगें शामिल थीं. इन मांगों में तुरंत जंग ख़त्म करने, ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी हटाने और भविष्य में ईरान पर दोबारा हमला न करने की बात कही गई है. ईरान के इस प्रस्ताव में तुरंत सभी मोर्चों पर युद्ध ख़त्म करने की बात शामिल थीं। लेबनान पर हो रहे इसराइली हमले रोकने की मांग भी की गई थी। अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी ख़त्म करने और ईरान पर आगे कोई हमला न करने की गारंटी की मांग की गई थी।
अमेरिका के साथ दूसरा रास्ता नहीं
ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाग़र ग़ालिबाफ़ ने एक्स पर लिखा, ईरानी लोगों के अधिकारों को मानने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है, जैसा कि 14 बिंदुओं वाले प्रस्ताव में लिखा गया है. कोई और तरीका पूरी तरह बेकार होगा, लगातार नाकामियों के अलावा कुछ नहीं मिलेगा. जितनी देर वे टालेंगे, उतना ही अमेरिकी टैक्स देने वालों को अपनी जेब से ख़र्च करना पड़ेगा.
अन्य ख़बरें जानें-
NEET UG Exam Cancel: 23 लाख छात्रों द्वारा दी नीट यूटी 2026 परिक्षा रद्द
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



