PU language Controversy over Punjabi:
पंजाब यूनिवर्सिटी में पंजाबी भाषा को लेकर चल रहा विवाद (PU language Controversy) और गहरा गया है। छात्र संगठन “साथ” ने सोमवार को यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और कैंपस में लगाई गई नई नेम प्लेट्स पर कालिख पोत दी। छात्रों का आरोप है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा हाल ही में लगाई गई कई नई नेम प्लेट्स में पंजाबी भाषा शामिल नहीं है।
छात्र संगठन का कहना है कि करीब चार दिन पहले, 7 मई को, उन्होंने इस मामले के संबंध में यूनिवर्सिटी प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने प्रशासन को इस मुद्दे को सुलझाने के लिए दो दिन का समय दिया था, और यह मांग की थी कि सबसे पहले सभी नेम प्लेट्स पर पंजाबी भाषा लिखी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि तय समय सीमा के भीतर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है, तो संगठन विरोध प्रदर्शन करेगा।
अन्य ख़बरें जानें-
Dera Baba Nanak: डेरा बाबा नानक के सीमावर्ती इलाके में ज़बरदस्त तूफ़ान से किसान के शेड की छत उड़ी
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE


