Fatehabad Drug Trafficking:
फतेहाबाद में नशे के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग मामलो में नशीले पदार्थो की तस्करी के आरोप में 4 लोगों को काबू कर करोड़ो रूपये कीमत के नशीले पदार्थो की खेप बरामद की है। जिला पुलिस की सीआईए विंग ने 1 किलो 500 ग्राम हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को किया काबू,नशीली गोलियों और चूरापोस्त तस्कर भी पुलिस ने किए काबू, पुलिस आरोपी से पुछताछ कर रही है।
3 करोड़ की हेरोइन बरामद
जानकारी देते हुए डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि सीआईए फतेहाबाद की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर भूना में एक निर्माणाधीन इमारत में दबिश दी। वहां से कैथल निवासी नन्हा को काबू किया, जिससे पूछताछ में आरोपी के पास से 1किलो 510 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इसकी बाज़ारी कीमत करीब 3 करोड़ रुपए आंकी गई है। उन्होंने आगे बताया कि आरोपी पर पहले से ही आधा दर्जन के करीब आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
54 किलो 100 ग्राम चुरा पोस्ट बरामद
इसके अलावा सीआईए की टीम ने रतिया क्षेत्र से नशा तस्कर को काबू कर उसके पास से 54 किलो 100 ग्राम चुरा पोस्ट बरामद किया है। जिसकी कीमत करीब 8 लाख रुपए आंकी गई है। वही टोहाना में भी सीआई टीम ने एक युवक को काबू किया है पुलिस ने उसके पास से 1200 नशीली गोलियां बरामद की हैं । पकड़े गए सभी आरोपियों पर अलग अलग थानों में आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं । फिलहाल सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अन्य ख़बरें जानें-
PU language Controversy: पंजाब यूनिवर्सिटी में बढ़ा पंजाबी भाषा को लेकर विवाद
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



