Weather Update Today: चड़ीगढ़ पंजाब-हरियाणा में सुबह तेज तुफान के साथ बारिश, विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानिए कब से एक्टिव हुआ वेस्टर्न डिस्टरबेंस?

Weather Updatate Today: चड़ीगढ़ के साथ पंजाब-हरियाणा में मंगलवार सुबह तेज तुफान के साथ हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस…

Weather Update Today: चड़ीगढ़ पंजाब-हरियाणा में सुबह तेज तुफान के साथ बारिश, विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानिए कब से एक्टिव हुआ वेस्टर्न डिस्टरबेंस?

Weather Updatate Today:

चड़ीगढ़ के साथ पंजाब-हरियाणा में मंगलवार सुबह तेज तुफान के साथ हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हुआ है। बादल छाए रहने के बाद तापमान में हल्की गिरावट भी दर्ज की गई। मौसम में आए इस बदलाव का असर आने वाले पांच दिनों तक देखने को मिलेगा। हरियाणा में मंगलवार सुबह पंचकूला, यमुनानगर और करनाल में भी तेज बारिश हुई। पानीपत और सोनीपत के आसपास के क्षेत्रों में बादलवाई है। यहां भी बारिश की संभावनाएं बनी हुई हैं।

Punjab Weather Update Today

मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ ने महेंद्रगढ़, झज्जर, रोहतक, रेवाड़ी, पलवल और नूंह में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कई जिलों में गरज चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग ने बताया कि 11 मई से एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिला। आने वाले कई दिनों तक इलाकों में तेज हवाओं के साथ गरज चमक और हल्की बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर हवाओं की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

Haryana Weather Update Today

मौसम विभाग ने 12 मई को अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर और बठिंडा सहित कई जिलों में गरज चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। 13 मई और 15 मई को विभाग ने मौसम को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार सोमवार को बठिंडा प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा फरीदकोट में 37.5 डिग्री, पटियाला में 37.2 डिग्री, फाजिल्का में 37.7 डिग्री और लुधियाना में 36.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में 36 डिग्री, जालंधर में 33.1 डिग्री और अमृतसर में 33.2 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है।

अन्य ख़बरें जानें-

Himachal Weather Update: हिमाचल में 17 मई तक बारिश-अंधड़ का अलर्ट

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *