Yamunanagar Drug Seize:
यमुनानगर पुलिस ने बरेली से अंबाला जा रहे एक युवक को करीब 1 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। इस अफीम की बाजार में कीमत लगभग 6 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी युवक की उम्र करीब 21 से 22 साल बताई जा रही है, जो टाइल लगाने का काम करता था। पुलिस ने आरोपी (Yamunanagar Drug Seize) को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
1 किलो अफीम बरामद
जानकारी के अनुसार यमुनानगर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक बरेली की तरफ से नशीला पदार्थ लेकर अंबाला की ओर जा रहा है। पुलिस ने तुरंत टीम का गठन किया और इलाके में नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से करीब 1 किलो अफीम बरामद हुई।
आरोपी युवक करता है टाइल लगाने का काम
पुलिस ने मौके पर ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि युवक मजदूरी का काम करता था और टाइल लगाने का कार्य करता है। हालांकि पुलिस को शक है कि आरोपी किसी बड़े नशा तस्कर गिरोह से जुड़ा हो सकता है। इसी को लेकर पुलिस अब आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि यह पता लगाया जा सके कि अफीम कहां से लाई गई थी। इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं और यह खेप आगे किस व्यक्ति तक पहुंचाई जानी थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।
कोर्ट में पेश कर लिया जाएगा रिमांड पर
डीएसपी यमुनानगर कवलदीप सिंह ने कहा कि, “एक युवक नशीला पदार्थ लेकर जा रहा है। आरोपी के कब्जे से करीब 1 किलो अफीम बरामद हुई है जिसकी कीमत लगभग 6 लाख रुपये है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा ताकि सप्लाई नेटवर्क और अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।”
अन्य ख़बरें जानें-
Priyanka Chopra give credit to her mom Madhu after getting global honour award
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



