Bomb Therat Rohru: शिमला में रोहडू SDM दफ्तर और अदालत को बम से उड़ाने के पोस्टर, पुलिस खंगाले रही सीसीटीवी

Bomb Therat Rohru SDM Office and Court: शिमला में जिले के रोहड़ू के SDM दफ्तर और अदालत को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।…

Bomb Therat Rohru: शिमला में रोहडू SDM दफ्तर और अदालत को बम से उड़ाने के पोस्टर, पुलिस खंगाले रही सीसीटीवी

Bomb Therat Rohru SDM Office and Court:

शिमला में जिले के रोहड़ू के SDM दफ्तर और अदालत को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। शिमला के भराड़ी सड़क पर धमकी भरे पोस्टर लगे हैं। शिमला पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इस संबंध में सदर थाना में एफआईआर दर्ज कर ली है। सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। SDM दफ्तर रोहड़ू और कोर्ट को एहतियात के तौर पर खाली किया गया। मौके पर तलाशी अभियान चलाया गया जिसमे फिलहाल कोई विस्फोट सामग्री नहीं मिली है।

एएसपी शिमला मेहर पंवर ने बताया कि शिमला के भराड़ी में एक अज्ञात पोस्टर मिले। पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई की और सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत दोनों कार्यालयों को खाली कराकर गहन तलाशी अभियान चलाया। मौके पर बम निरोधक दस्ता भी मौजूद है और चप्पे-चप्पे की जांच की जा रही है। शिमला पुलिस ने इस संबंध में सदर थाना में एफआईआर दर्ज कर ली है और सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

अन्य ख़बरें जानें-

Assam-Bengal BJP Observers: असम और बंगाल में बीजेपी के विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *