Ferozepur Martyred Soldier:
फिरोजपुर जिले के हल्का जीरा के कटोरा गांव के रहने वाले नसीब सिंह जी, जो नागालैंड (मणिपुर) में शहीद हो गए। उनकी अंतिम यात्रा में, सेना के जवानों ने शहीद नसीब सिंह जी के महान बलिदान के आगे अपना सिर झुकाया और सेना की टुकड़ी द्वारा उन्हें सलामी दी गई। शहीद नसीब सिंह के परिवार में उनके दो छोटे बच्चे, पत्नी और अन्य परिजन रह गए हैं, पूरा परिवार गहरे शोक में डूबा हुआ है।
शहीद सिपाही नसीब सिंह का अंतिम संस्कार ईसाई रीति-रिवाजों के अनुसार किया गया। विधायक नरेश कटारिया के बेटे शंकर कटारिया और पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा भी परिवार के साथ दुख बांटते हुए नज़र आए। परिवार के सदस्यों ने पंजाब सरकार से एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के किसी सदस्य के लिए नौकरी और गांव में शहीद के नाम पर एक स्मारक द्वार या नाम पट्टिका बनवाने की मांग की। विधायक के बेटे और आम आदमी पार्टी के नेता शंकर कटारिया ने कहा कि परिवार के इस दुख की घड़ी में हम उनके साथ खड़े रहेंगे और सरकार द्वारा जो भी स्मारक बनाया जाएगा, उसके लिए हम सिफारिश करेंगे।
अन्य ख़बरें जानें-
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



