Tarn Taran Lightning Strikes:
तरन तारन में देर रात मौसम में बदलाव के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। बारिश के साथ बिजली गिरने से ‘कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड राइस मिल’ को लाखों रुपये का नुकसान हुआ। बिजली, मिल के सेलर (गोदाम) के शेड पर गिरी, जिससे वहां रखा चावल बुरी तरह प्रभावित हुआ। यह चावल विदेशों में निर्यात के लिए तैयार किया गया था। इसके साथ ही, राइस मिल का प्लांट भी क्षतिग्रस्त हो गया और उसका कामकाज ठप हो गया।
मिल के डायरेक्टर मित्तल ने बताया कि हालांकि इस घटना में किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन आर्थिक नुकसान काफी बड़ा है। घटना के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया गया। यदि समय पर कार्रवाई न की जाती, तो नुकसान और भी बढ़ सकता था। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है और घटना की जांच जारी है।
अन्य ख़बरें जानें-
Amritsar Arms Smuggling: अमृतसर में 7 पिस्तौलें के साथ हथियारों तस्करी गिरोह के 4 आरोपि गिरफ्तार
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE


