Gurugram Firing:
गुरुग्राम से बड़ी खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया के इवेंट ऑर्गेनाइजर सौरव यादव के घर पर शनिवार रात को जानलेवा हमला हुआ। जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार दो बदमाशों ने सौरव यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में सौरव यादव के सुरक्षाकर्मी, हरियाणा पुलिस के सिपाही कुलविंदर को गोली छू कर निकाल गई।
घायल सिपाही मेदांता अस्पताल में भर्ती
गोली लगने के बाद सिपाही कुलविंदर को घायल अवस्था में मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है।
दीपक नांदल गैंग की संलिप्तता
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया की वे आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हमले के पीछे की वजह आपसी लेनदेन सामने आ रही है। वही मामले में दीपक नांदल गैंग की संलिप्तता सामने आई है। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से सौरभ को विदेशी नम्बर से धमकी भरे कॉल आ रहे थे। जिसके बाद कल रात को यह वारदात हो गई। फिलहाल पुलिस कि अलग अलग टीम जांच कर रही हैं।
अन्य ख़बरें जानें-
Tarn Taran Lightning: तरन तारन में बारिश के साथ शेड पर गिरी बिजली
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE


