Himachal Tragic Accident: हिमाचल में दर्दनाक हादसा: कुल्लू में चिड़ का पेड़ बना काल, 4 महिला शिक्षकों की मौत, तीन लोग गंभीर घायल

Himachal Tragic Accident: हिमाचल में कुल्लू के आनी में तेज आंधी के दौरान चलती बोलेरो पर चीड़ का विशाल पेड़ गिरा। हादसे में चार महिला…

Himachal Tragic Accident: हिमाचल में दर्दनाक हादसा: कुल्लू में चिड़ के पेड़ बना काल, 4 महिला शिक्षकों की मौत, तीन लोग गंभीर घायल

Himachal Tragic Accident:

हिमाचल में कुल्लू के आनी में तेज आंधी के दौरान चलती बोलेरो पर चीड़ का विशाल पेड़ गिरा। हादसे में चार महिला शिक्षकों की मौत हो गई। इसके अलावा तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा आनी के शमशर-गुगरा मार्ग पर शनिवार शाम हुआ। शाम करीब 4:30 बजे बालीओल के समीप तेज आंधी-तूफान से एक विशाल चीड़ का पेड़ चलती बोलेरो गाड़ी पर गिर गया। पेड़ के गाड़ी के पर गिरने से अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे के समय बोलेरो में चालक समेत कुल सात लोग सवार थे, जिनमें छह स्कूल शिक्षक शामिल थे।

चार महिला शिक्षकों की मौत

इस दर्दनाक दुर्घटना में चार महिला शिक्षकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और सभी घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।

Himachal Tragic Accident: हिमाचल में दर्दनाक हादसा: कुल्लू में चिड़ का पेड़ बना काल, 4 महिला शिक्षकों की मौत, तीन लोग गंभीर घायल
Himachal Tragic Accident: हिमाचल में दर्दनाक हादसा: कुल्लू में चिड़ का पेड़ बना काल, 4 महिला शिक्षकों की मौत, तीन लोग गंभीर घायल

अस्पताल में चार शिक्षिकाओं को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दो घायल शिक्षिकाओं को गंभीर हालत में आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। चालक का इलाज आनी अस्पताल में जारी है।

तेज तूफान से चीड़ का पेड़ उखड़कर वाहन पर

हादसे में मृतकों की पहचान स्नेह लता पत्नी टीका नंद निवासी गांव पारलीधार, बंती कौंडल पत्नी हेम दत्त निवासी गांव लामीसेरी, उषा कुमारी पत्नी मदन लाल निवासी गांव तराला और सीमा आजाद पत्नी जिया लाल आजाद निवासी गांव रोपड़ी के रूप में हुई है। सभी शिक्षिकाएं इस क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में सेवाएं दे रही थीं। वे स्कूल से वापस इस गाड़ी में अपने घर आ रही थी। घायलों में सुरेश चंद (42), तारा देवी (47) और रीना कुमारी (40) शामिल हैं, जिनका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज तूफान के चलते सड़क किनारे खड़ा चीड़ का पेड़ अचानक जड़ से उखड़कर सीधे वाहन पर गिरा।

मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार

एसडीएम आनी लक्ष्मण सिंह कनेट ने बताया, मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये और घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई। आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार और मिल्कफेड के अध्यक्ष बीएस ठाकुर ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

अन्य ख़बरें जानें-

Jalalabad Fire: जलालाबाद में 20 ट्रॉली पुआल जलकर राख

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *