Jalalabad Fire: जलालाबाद में 20 ट्रॉली पुआल जलकर राख, जानें कैसे पाया आग पर काबु?

Jalalabad Fire: जलालाबाद जिले के चक रोहीवाला गांव में एक घर के बाहर पड़े पुआल में आग लगने की खबर सामने आई है। रोहीवाला गांव…

Jalalabad Fire: जलालाबाद में 20 ट्रॉली पुआल जलकर राख, जानें कैसे पाया आग पर काबु?

Jalalabad Fire:

जलालाबाद जिले के चक रोहीवाला गांव में एक घर के बाहर पड़े पुआल में आग लगने की खबर सामने आई है। रोहीवाला गांव के रहने वाले बलवंत सिंह के बेटे जसपाल सिंह के घर के बाहर पड़े पुआल में अचानक आग लग गई। ग्रामीणों को आग बुझाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसी बीच, आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के जिला अध्यक्ष गुरभेज सिंह रोहीवाला ने बताया कि आज की इस घटना में करीब 20 ट्रॉली पुआल जलकर राख हो गया। उन्होंने कहा कि, सरकार और जिला प्रशासन से मांग की थी कि जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र के कुछ गांवों के लिए एक अलग फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की जाए। जलालाबाद काफी दूर है। फायर ब्रिगेड को पहुंचने में काफी समय लग जाता है। उन्होंने मांग की है कि इस मौसम के दौरान वैरोका पुलिस थाने में एक फायर ब्रिगेड का इंतजाम किया जाए, ताकि किसी भी घटना की स्थिति में आग पर तुरंत काबू पाया जा सके।

अन्य ख़बरें जानें-

Motorcycle Thieves Arrested: डेरा बाबा नानक में मोटरसाइकिलें चुरान वाले दो चोरों को गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिलें बेचते थे अजनाला कबाड़खाने में

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *