Amritsar: अमृतसर में 4 किलो हेरोइन, 4 अत्याधुनिक पिस्तौलें, 5 जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, सीमा पार से हो रही थी तस्करी 

Amritsar Cross-Border Smuggling: अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से होने वाली नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया…

Amritsar Cross-Border Smuggling: अमृतसर में 4 किलो हेरोइन, 4 अत्याधुनिक पिस्तौलें, 5 जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, सीमा पार से हो रही नशीले पदार्थों की तस्करी

Amritsar Cross-Border Smuggling:

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से होने वाली नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 4.108 किलोग्राम हेरोइन के साथ-साथ 4 अत्याधुनिक पिस्तौलें और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

शुरुआती जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के ज़रिए पाकिस्तान में बैठे तस्करों के संपर्क में थे। पंजाब में आगे बांटने के लिए नशीले पदार्थों और हथियारों की खेप मंगा रहे थे। इस मामले में अमृतसर के कैंटोनमेंट पुलिस स्टेशन में NDPS एक्ट और Arms एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। इस नेटवर्क के आगे और पीछे के संपर्कों का पता लगाने और इसमें शामिल अन्य साथियों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है। नशीले पदार्थों, अवैध हथियारों और संगठित अपराध के खिलाफ ‘ज़ीरो-टॉलरेंस’ (बिल्कुल भी बर्दाश्त न करने) की नीति के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

अन्य ख़बरें जानें-

MP Road Accident: मध्य प्रदेश में सड़क हादसा 5 बच्चों की समेत

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *