Islamabad Peace Talks Update:
ईरान के विदेश मंत्री के इस्लामाबाद में अमेरिका से शांति वार्ता के लिए आने को लकेर ईरानी सरकारी मीडिया ने जानकारी दी है. ईरानी सरकारी मीडिया का कहना है कि विदेश मंत्री आज इस्लामाबाद के लिए रवाना होंगे. ईरान की सरकारी न्यूज़ एजेंसी आईआरएनए के मुताबिक, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची शुक्रवार को इस्लामाबाद, मस्कट और मॉस्को की यात्रा पर निकलेंगे.
पाकिस्तान सरकार के सूत्रों ने आज पहले बीबीसी को बताया था कि अराग़ची के आज रात इस्लामाबाद पहुंचने की उम्मीद है. आईआरएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, अराग़ची की इस यात्रा का उद्देश्य द्विपक्षीय बातचीत करना और क्षेत्र में मौजूदा घटनाक्रम के साथ अमेरिका और इसराइल के साथ जारी युद्ध की ताज़ा स्थिति पर चर्चा करना है.
अन्य ख़बरें जानें-
Haryana Heatwave Update: हरियाणा में हीट वेव, 28 अप्रैल को राज्य में होगी बूंदाबांदी
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



