US-Iran Islamabad Peace Talk:
पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान की संभावित बातचीत को लेकर तैयारियां चल रही हैं. दोनों देशों की पाकिस्तान में दूसरे चरण शान्ति वार्ता होनी है. दोनों के बीच बातचीत का दूसरा दौर बुधवार को इस्लामाबाद में होना है. अमेरिका ने जहां अपना प्रतिनिधिमंड़ल तैयार कर रखा है वंही ईरान की तरफ से इसमें शमिल होने को लेकर स्थिती स्पष्ट नहीं थी. ईरानी मीडिया ने इसको लेकर थोड़ी स्थिती स्पष्ट करते हुए जानकारी दी.
पाकिस्तान के लिए रवाना होंगे वेंस
अमेरिकी मीडिया का का कहना है कि उप राष्ट्रपति जेडी वेंस मंगलवार को पाकिस्तान के लिए रवाना होंगे. अमेरिकी न्यूज़ वेबसाइट एक्सियोस ने तीन अमेरिकी सूत्रों के हवाले से कहा है कि जेडी वेंस मंगलवार को अमेरिका में सुबह होने तक निकल जाएंगे. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक संदेश एक्स पर साझा किया. संदेश में कहा गया है, अगर ट्रंप प्रशासन के दौरान कोई समझौता होता है, तो यह सिर्फ़ इसराइल या मध्य पूर्व में ही नहीं, बल्कि यूरोप, अमेरिका और हर जगह शांति, सुरक्षा और सुरक्षित माहौल की गारंटी देगा.
ईरान से कोई भी इस्लामाबाद नहीं गया
ईरान की सरकारी मीडिया ने अपने टेलीग्राम पोस्ट में कहा है कि अब तक ईरान से कोई भी प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद नहीं गया है. टेलीग्राम पोस्ट में उन मीडिया रिपोर्ट्स को ‘अफ़वाह’ बताया जिनमें ईरानी प्रतिनिधिमंडल के जाने या जाने की तारीख़ को लेकर दावा किया गया है. साथ ही इसमें ईरानी अधिकारियों का पुराना रुख़ दोहराया गया है. इन अधिकारियों में संसद के स्पीकर मोहम्मद बग़र ग़ालिबाफ़ भी शामिल हैं. उन्होंने पहले कहा था, तेहरान किसी भी बातचीत को धमकी के साये में स्वीकार नहीं करता.
अन्य ख़बरें जानें-
Himachal Election: हिमाचल प्रदेश में शहरी निकाय और नगर निगमों के चुनाव की तारिख का एलान
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



