Chhattisgarh Plane Crashes:
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सोमवार को आरा पहाड़ियों में एक निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त की खबर सामने आई है।बताया जा रहा है कि यह एक प्राइवेट विमान था। नारायणपुर के आरा पहाड़ में यह हादसा हुआ है। प्राइवेट विमान पहाड़ से टकरा गया। इस हादसे के बाद आरा पहाड़ से आग की लपटे उठती हुई नजर आ रही है। वहीं इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन और एसएसपी लाल उमेंद सिंह मौके के लिए रवाना हो गए हैं।



