First Notification of Sri Guru Granth Sahib Bill: श्री गुरु ग्रंथ साहिब बिल 2026, की पहली नोटिफिकेशन आई सामने, कल मिली थी राज्यपाल की मंजूरी,

Jagat Jot Sri Guru Granth Sahib Bill, 2026 Notification: जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब बिल 2026 पर राज्यपाल की मोहर के बाद इस कानून…

First Notification of Sri Guru Granth Sahib Bill: श्री गुरु ग्रंथ साहिब बिल 2026, की पहली नोटिफिकेशन आई सामने, कल मिली थी राज्यपाल की मंजूरी,

Jagat Jot Sri Guru Granth Sahib Bill, 2026 Notification:

जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब बिल 2026 पर राज्यपाल की मोहर के बाद इस कानून की पहली कॉपी भी सामने आ गई है। पिछले कल ही राज्यपाल ने इसे मंजूरी दे दी है। अब बेअदबी करने वाले को उम्र कैद तक की सजा मिलेगी। पंजाब सरकार ने बैसाखी के पावन अवसर पर एक बड़ा और महत्वपूर्ण विधायी कदम उठाते हुए ‘जगत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक-2026’ को विधानसभा में पेश किया था।

इस विधेयक का उद्देश्य गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी से जुड़े मामलों में सख्त सजा का प्रावधान करना और इसकी पवित्रता की रक्षा के लिए मजबूत कानूनी ढांचा तैयार करना है।

 

इस विधेयक में बेअदबी के अपराध को गैर-जमानती और संज्ञेय (कॉग्निज़ेबल ऑफेंस) बनाया गया है, जिससे पुलिस बिना वारंट के कार्रवाई कर सकेगी। ऐसे मामलों की सुनवाई सत्र न्यायालय में होगी और जांच केवल डीएसपी या सहायक पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारियों द्वारा ही की जाएगी। संशोधन के तहत कानून की भाषा में भी बदलाव किया गया है।

अन्य ख़बरें जानें-

Sonipat: सोनीपत में हरियाणा रोडवेज के कंडक्टर और ड्राइवर की दबंगई

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *