Kapurthala Overdose Death: कपुरथला में नशे के ओवरडोज से एक हफ्ते में तीसरी मौत, नशे के खिलाफ जंग में ज़िंदगी की थमती सांसें

Kapurthala Drug Overdose Death: कपुरथला के भुल्लथ विधानसभा क्षेत्र के गांव रायपुर अरायां में कुछ दिन पहले नशे की वजह से दो नौजवानों की मौत…

Kapurthala Overdose Death: कपुरथला में नशे के ओवरडोज से एक हफ्ते में तीसरी मौत, नशे के खिलाफ जंग में ज़िंदगी की थमती सांसें

Kapurthala Drug Overdose Death:

कपुरथला के भुल्लथ विधानसभा क्षेत्र के गांव रायपुर अरायां में कुछ दिन पहले नशे की वजह से दो नौजवानों की मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था। आज फिर एक नौजवान की नशे से मौत की खबर सामने आ गई। मृतक की पहचान गांव रायपुर अरायां के रहने वाले अब्दुल के बेटे सैमुअल उर्फ ​​सन्नी के तौर पर हुई है। गांव वालों ने बताया कि, मृतक नौजवान काफी समय से नशे का आदी था।

विधायक सुखपाल सिंह खैरा कल गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की थी। गांव के सरपंच वरिंदर कुमार पराशर, स्टीफन काला और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने बताया कि 9 अप्रैल को जब गांव के दो नौजवानों की एक ही दिन नशे की ओवरडोज़ से मौत हो गई थी। पुलिस ने उक्त नौजवान सन्नी को हिरासत में लिया था और उससे कहा था कि अगर तुम नशा छोड़ना चाहते हो, तो हम तुम्हें नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवा देंगे, जिसके बाद उसे छोड़ दिया गया था। हालांकि, उक्त नौजवान पुलिस के डर से घर से भाग गया और अपनी बहन के पास गांव बगरियां में रहने लगा। जहां आज नशे की ओवरडोज़ से उसकी मौत की खबर सामने आई है।

अन्य ख़बरें जानें-

Hoshiarpur: पंजाब के होशियारपुर के एक गांव के 42 साल के व्यक्ति कि अमेरिका में मौत

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *