Iran-US Conflict Strait of Hormuz Closed:
मध्य पूर्व में ईरान-अमेरिका के युद्ध के बीच दोनों देशों में शांति प्रयास किए जा रहे हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कल ईरान का होर्मुज़ स्ट्रेट खोलने के लिए धन्यवाद किया. ईरान ने आज फिर होर्मुज़ को बंद करने का एलान किया है. इसके अलावा भी ट्रंप के ईरान के संवर्धित यूरेनियम को सौंपने के दावे को खारिज किया है. ट्रंप ने आज फिर ईरान को धमकी दि है कि यदि समझौत नहीं हुआ तो वे फिर बंमबारी करेंगें.
होर्मुज़ स्ट्रेट पर ईरान का नियंत्रण
ईरानी के सरकारी मीडिया के मुताबिक़ देश की सेना का कहना है कि होर्मुज़ स्ट्रेट पर अपना नियंत्रण फिर से शुरू कर रही है. देश की कई मीडिया ने आईआरजीसी के बयान का हवाला देते कहा- कि यह होर्मुज़ स्ट्रेट अपनी पिछली स्थिति में लौट आएगा, और सशस्त्र बल इस क्षेत्र को नियंत्रित करेंगे. यह ख़बर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स से जुड़ी फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी, ईरानी स्टूडेंट्स न्यूज़ एजेंसी और सरकारी प्रसारक आईआरआईबी ने दी. आईआरजीसी के बयान में अमेरिका पर समुद्री डकैती का आरोप लगाया गया है, और कहा गया है कि उसकी तथाकथित नाकेबंदी समुद्री लूट के बराबर है. ईरान ने पहले कहा था कि अगर अमेरिका उसके बंदरगाहों की नाकेबंदी जारी रखता है, तो वह होर्मुज़ स्ट्रेट को बंद कर देगा.
ट्रंप ने किया था ईरान का धन्यवाद
शुक्रवार को ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि युद्धविराम की बाकी बची अवधि के लिए स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से सभी वाणिज्यिक जहाज़ों के लिए आवागमन पूरी तरह से खोल दिया गया है. इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट कर होर्मुज़ स्ट्रेट खोलने के लिए ईरान को धन्यवाद दिया.
हमें फिर बम गिराना शुरू करना पड़ेगा
इसके अलावा ट्रंप ने आद एक और धमकी भी दी है कि कि अगर बुधवार तक ईरान के साथ कोई बड़ा समझौता नहीं हुआ, तो ईरान पर फिर से बमबारी होगी. डोनाल्ड ट्रंप से पत्रकारों ने पूछा कि क्या वह युद्धविराम बढ़ाएंगे? इस पर ट्रंप ने कहा, शायद मैं इसे आगे नहीं बढ़ाऊंगा. लेकिन नाकाबंदी जारी रहेगी. अफ़सोस की बात है कि हमें फिर से बम गिराना शुरू करना पड़ेगा.
अन्य ख़बरें जानें-
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



