GT vs KKR: IPL 2026 में गुजरात टाइटन्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच होगा मुकाबला, जानिए कोलकाता की प्लेइंग-11 में क्या बड़े बदलाव?

GT vs KKR IPL 2026: आईपीएल में गुजरात टाइटन्स (GT) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) के बीच आज मुकाबला होने वाला है। मुकाबला गुजरात के…

GT vs KKR: IPL 2026 में गुजरात टाइटन्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच होगा मुकाबला, जानिए कोलकाता की प्लेइंग-11 में क्या बड़े बदलाव?

GT vs KKR IPL 2026:

आईपीएल में गुजरात टाइटन्स (GT) और कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) के बीच आज मुकाबला होने वाला है। मुकाबला गुजरात के होम ग्राउंड अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात ने अबतक खेले चार मैच में से में जीत और दो में हार हासिल की है। प्वाइंट्स टेबल में गुजरात की टीम 4 मैच में 2 जीत और 2 हार के साथ छठे पायदान पर है। वहीं कोलकाता की टीम को अबतक पांच मैच में से एक भी जीत नहीं मिली है। पंजाब के खिलाफ बारिश की वजह से मुकाबला रद्द होने के बाद उसे एक अंक मिला था।

KKR की टीम को करो या मरो वाली स्थिति

कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR)की टीम सीजन की शुरुआत में ही करो या मरो वाली स्थिति में पहुंच गई है। पिछले मैच में हार के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे ने संकेत दे दिए थे कि टीम अगले कुछ मैचों में बदलाव के साथ मैदान में उतरेगी क्योंकि बात अब टूर्नामेंट में बने रहने पर आ गई है। लगातार नाकाम हो रहे सलामी बल्लेबाज फिन ऐलन की जगह टिम सीफर्ट को मौका गुजरात के खिलाफ मिल सकता है। एक बार फिर पारी की शुरुआत करने सुनील नरेन उतरेंगे। नंबर तीन पर कोलकाता के लिए बल्लेबाजी करने रहाणे उतरेंगे। ऐसे में मुश्किलों को आसान करना का रास्ता ही टीम मैनेजमेंट निकालेगा। मथीशा पथिराना को एनओसी आईपीएल में खेलने के लिए मिल चुकी है लेकिन वो इस मैच में नहीं खेल पाएंगे।

कोलकाता की प्लेइंग इलेवन-

फिन ऐलन/टिम सीफर्ट, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे(कप्तान), अंगकृष रघुवंशी/वरुण चक्रवर्ती(इम्पैक्ट), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, रोवमैन पॉवेल, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी।

गुजरात (GT) की बात करें तो उनकी टीम में कोई बदलाव इस मुकाबले में देखने को नहीं मिलेगा। गुजरात की प्लेइंग इलेवन-

शुभमन गिल(कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान/मोहम्मद सिराज(इम्पैक्ट), राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा,

अन्य ख़बरें जानें-

वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने रिकॉर्ड राजस्व वृद्धि के बीच 

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *