Kurukshetra Baisakhi Festival:
कुरुक्षेत्र में पहली बार बैसाखी महोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव को पहली बार प्रदेश सरकार की तरफ से सरकारी तौर पर मनाया जा रहा है। इस महोत्सव का आयोजन हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग व जिला प्रशासन की तरफ से किया जा रहा है। बैसाखी महोत्सव का शुभारंभ आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। सीएम बैसाखी के मौके पर पतंग उड़ाने के लिए बनाए गए विशेष स्टॉल का अवलोकन करने के साथ साथ पतंग भी उडा सकते है।
500 ड्रोन का शो और सांस्कृतिक विरासत का अहम दृश्य
बैसाखी महोत्सव 2026 को 13 अप्रैल को सायं 7 बजे प्रसिद्ध कलाकार लखविन्द्र वडाली मुख्य मंच पर अपनी प्रस्तुति देंगे, 14 अप्रैल को मुख्य मंच पर सायं 7 बजे प्रसिद्ध कलाकार कुलविन्द्र बिल्ला की प्रस्तुति होगी। इस सांस्कृतिक संध्या में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समापन समारोह में पहुंचेंगे। इस बैसाखी महोत्सव 2026 में प्रदर्शनी के दौरान आमजन को दिखाया जाएगा कि कैसे गेहूं निकाली जाती है तथा उसकी बारीकियों के बारे में विस्तार से विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जाएगी। इस बैसाखी महोत्सव 2026 में 500 ड्रोन का शो और सांस्कृतिक विरासत का अहम दृश्य यादगार बनेगा।
इस बैसाखी महोत्सव में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमे दंगल, दस्तारबंदी, गतका, लस्सी, पतंगबाजी, मेहंदी, रंगोली, पेंटिंग और मटका रेस सहित कई प्रतियोगिता करवाई जाएगी।जिसमें 38 लाख से ज्यादा इनाम राशि वितरित की जाएगी।और इन प्रतियोगिताओं में आमजन की भागीदारी भी रहेगी।
अन्य ख़बरें जानें-
MI vs RCB: मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मुकाबले में MI को 222 रनों पर ब्रेक
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE


