Putin Offers Mediate to Iran- US:
ईरान-अमेरिका के युद्ध में 2 हफ्तों का सीजफायर के बीच इस्लामाबाद मीटिंग फेल होने से अब सीजफायर पर खतरा मडराने लगा है. इसी बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान को अमेरिका के साथ शांति वार्ता में मध्यस्थता करने का प्रस्ताव दिया है.
क्रेमलिन की वेबसाइट पर जारी रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को दोनों नेताओं ने इस्लामाबाद में हुई बातचीत को लेकर फ़ोन पर चर्चा हुई. पुतिन ने कहा कि वे राजनीतिक और कूटनीतिक रास्ते से समाधान खोजने और मध्यस्थता करने के लिए तैयार हैं, ताकि पश्चिम एशिया में न्यायपूर्ण और लंबे समय तक शांति कायम हो सके. उन्होंने यह भी कहा कि रूस सभी साझेदारों से संपर्क बनाए रखेगा. मसूद पेज़ेश्कियान ने व्लादिमीर पुतिन और रूस के सभी ऑर्थोडॉक्स ईसाइयों को ईस्टर की शुभकामनाएं दीं.
अन्य ख़बरें जानें-
MI vs RCB: मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मुकाबले में MI को 222 रनों पर ब्रेक
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



