Weather Update Punjab: पंजाब में बारिश के बाद मौसम ने ली करवट, जानिए कब के लिए विभाग ने जारी किया तेज हवाओं का येलो अलर्ट?

Weather Update Punjab Today: पंजाब में पिछले कुछ दिनों की बारिश के बाद अब मौसम ने फिर से करवट ले ली है। गर्मी ने अपना…

Weather Update Punjab: पंजाब में बारिश के बाद मौसम ने ली करवट, जानिए कब के लिए विभाग ने जारी किया तेज हवाओं का येलो अलर्ट?

Weather Update Punjab Today:

पंजाब में पिछले कुछ दिनों की बारिश के बाद अब मौसम ने फिर से करवट ले ली है। गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। इसके चलते राज्य के कई इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 14 अप्रैल तक पंजाब के विभिन्न जिलों में तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके साथ हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इसे देखते हुए विभाग ने राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग का कहना है कि तेज हवाओं के साथ मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। कुछ स्थानों पर हल्के बादल छाए रहेंगे, वहीं धूलभरी हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा, कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय मौसम प्रणालियों और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण हवाओं की गति में यह बढ़ोतरी हो रही है। साथ ही, आने वाले दिनों में तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक इजाफा होने की भी संभावना है। तेज हवाओं को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। धूलभरी हवाओं के कारण आंखों में जलन और सांस संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं, इसलिए बाहर निकलते समय जरूरी सावधानी बरतें।

अन्य ख़बरें जानें-

Guru Granth Sahib Satkaar Act 2026: पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *