Himachal Weather Update Today:
हिमाचल में अप्रैल के महीने में भी मौसम सर्द बना हुआ है। राज्य के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी से तापमान में भारी गिरवट दर्ज की है। राज्य के कई हिस्सों में हल्की वर्षा दर्ज की गई हैं। मौसम विभाग ने राज्य में 13 से 15 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। 16 अप्रैल से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से खासकर पर्वतीय (Himachal Weather Update) इलाकों में वर्षा और बर्फबारी फिर शुरू हो सकती है।
येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 17 और 18 अप्रैल को प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी और बिजली गिरने की आशंका को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इन दिनों 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में फिर से बर्फबारी के आसार हैं।
न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे
प्रदेश में अप्रैल के महीने में भी मौसम अपेक्षाकृत ठंडा बना हुआ है और राज्य का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 3 डिग्री सेल्सियस नीचे चल रहा है। रविवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री, सुंदरनगर 11.5 डिग्री, भुंतर 7.7 डिग्री, कल्पा 0.6 डिग्री, धर्मशाला 11.2 डिग्री, ऊना 12.0 डिग्री, नाहन 11.9 डिग्री, सोलन 8.5 डिग्री और मनाली में 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अन्य ख़बरें जानें-
Weather Update Punjab: पंजाब में बारिश के बाद मौसम ने ली करवट
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



