Iran-Israel-US War: ईरान-इजराइल-अमेरिका के युद्ध: कुवैत पेट्रोलियम ठिकानों पर हमला, हिज़बुल्लाह और ईरान के दक्षिणी प्रांत में हमलों से कई आम नागरिकों की मौत

Iran-Israel-US War Update: ईरान-इजराइल के युद्ध में हुए नए हमलों में कुवैत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के कुछ ठिकानों को ईरान के ड्रोन हमलों में निशाना बनाया।…

Iran-Israel-US War: ईरान-इजराइल-अमेरिका के युद्ध: कुवैत पेट्रोलियम ठिकानों पर हमला, हिज़बुल्लाह और ईरान के दक्षिणी प्रांत में हमलों से कई आम नागरिकों की मौत

Iran-Israel-US War Update:

ईरान-इजराइल के युद्ध में हुए नए हमलों में कुवैत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के कुछ ठिकानों को ईरान के ड्रोन हमलों में निशाना बनाया। इससे ‘भारी नुक़सान’ हुआ है। दूसरी तरफ इसराइली सेना ने बेरूत में हिज़बुल्लाह के ठिकानों पर नए हमले किए। इसके अलावा ईरान के दक्षिणी प्रांत में हमलों के बाद कई आम नागरिकों के मारे जाने की ख़बर है।

कुवैत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन पर ड्रोन हमले से भारी नुकसान

कुवैत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने कहा है कि उसके कुछ ठिकानों को ईरान के ड्रोन हमलों में निशाना बनाया। इससे आग लगने से ‘भारी नुक़सान’ हुआ है। सरकारी बयान के मुताबिक़, राहत टीमें आग पर काबू पाने और उसे फैलने से रोकने में जुटी हैं। हालांकि, हमले की सटीक जगह का खुलासा नहीं किया गया है। इन हमलों में किसी के हताहत होने की ख़बर नहीं है। यह घटना खाड़ी क्षेत्र के अन्य हिस्सों, जैसे बहरीन में पेट्रोकेमिकल और ऊर्जा ठिकानों पर हुए हमलों के बाद सामने आई है।

इसराइली सेना का हिज़बुल्लाह पर हमाला

इसराइली सेना का कहना है कि उसने लेबनान की राजधानी बेरूत के दक्षिणी इलाक़ों में हिज़बुल्लाह के ठिकानों पर नए हमले किए। इससे पहले वहां के लोगों को तुरंत इलाक़ा खाली करने की चेतावनी दी थी। इसके साथ हिज़बुल्लाह ने दावा किया है कि उसने उत्तरी इसराइल की ओर मिसाइलें दाग़ी हैं। हालांकि इसराइली मीडिया के मुताबिक़, आईडीएफ़ ने दाग़ी गईं मिसाइलों को रोक लिया है।

ईरान के दक्षिणी प्रांत में कई आम नागरिकों की मौत

ईरान के दक्षिणी कोहगिलुयेह और बोयरअहमद प्रांत में हमलों के बाद कई आम नागरिकों के मारे जाने की ख़बर है। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक़, बोयरअहमद काउंटी के गवर्नर अब्बास बेहेश्ती ने बताया कि कुह सियाह इलाके़ पर हुए हमलों में पांच लोगों की मौत हुई है और आठ लोग घायल हुए हैं। बेहेश्ती ने सरकारी समाचार एजेंसी इरना से कहा कि इसी प्रांत के काकान और वेज़ग इलाक़ों पर भी रात में ड्रोन के ज़रिए हमला किया। उनके अनुसार, काकान में दो लोगों की और वेज़ग में तीन लोगों की जान गई।

अन्य ख़बरें जानें-

Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी और राघव चड्ढा के बीच नया वीडियो

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *