DC vs MI IPL 2026 Today Update:
आईपीएल 2026 में आज दोपहर को होने वाले आईपीएल के आठवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना मुंबई इंडियंस (MI)से होगा। मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दोपहर साढ़े तीन बजे से खेला जाना है। दोनों टीमों के आपसी रिकॉर्ड की बात की जाए तो अभी तक दोनों के बीच कुल 37 मुकाबले में से मुंबई ने 21 तो दिल्ली ने 16 बार जीत हासिल की है। कुल मिलाकर MI का पलड़ा भारी है।
दोनों टीमों ने अपने पहले मैच में जीत हासिल कर ली है, इसके बाद दोनों इस मैच में भिड़ेंगी। मुंबई ने अपने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया था। तो वहीं दिल्ली ने लखनऊ को हराकर जीत के साथ सीजन का आगाज किया है। दोनों टीमें के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें, तो एमआई की टीम आगे नजर आती है।
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11
केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार।
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11
रयान रिकलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर/एएम गजनफर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
अन्य ख़बरें जानें-
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



