Sultanpur Lodhi Firing: सुल्तानपुर लोधी के ज़ोन फत्तू ढींगा में चेयरमैनशिप चुनाव के दौरान फायरिंग, उम्मीदवार के अपहरण के आरोपों,

Sultanpur Lodhi Firing: सुल्तानपुर लोधी विधानसभा क्षेत्र के ज़ोन फत्तू ढींगा में ब्लॉक समिति की चेयरमैनशिप को लेकर आज अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया। ढिलवां…

Sultanpur Lodhi Firing: सुल्तानपुर लोधी के ज़ोन फत्तू ढींगा में चेयरमैनशिप चुनाव के दौरान फायरिंग, उम्मीदवार के अपहरण के आरोपों,

Sultanpur Lodhi Firing:

सुल्तानपुर लोधी विधानसभा क्षेत्र के ज़ोन फत्तू ढींगा में ब्लॉक समिति की चेयरमैनशिप को लेकर आज अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया। ढिलवां स्थित ब्लॉक समिति कार्यालय में होने वाले चुनाव से पहले ही, बाहर राजनीतिक झड़प ने हिंसक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, आम आदमी पार्टी और राणा इंदर प्रताप सिंह गुट के बीच ज़बरदस्त झड़प हुई। जिसके दौरान फायरिंग की खबरें भी सामने आई हैं। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया और चुनाव प्रक्रिया पर भी सवाल उठने लगे हैं।

राणा इंदर प्रताप सिंह ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि पुलिस प्रशासन ने उचित कार्रवाई नहीं की और उनके एक उम्मीदवार का अपहरण कर लिया गया। इसके साथ ही, यह भी आरोप लगाया गया कि एक अन्य उम्मीदवार को कार्यालय में प्रवेश करने से रोका गया, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया को झटका लगा है। दूसरी ओर, स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पूरे इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और स्थिति को सामान्य बनाने के प्रयास जारी हैं।इस घटना ने सुल्तानपुर लोधी के राजनीतिक माहौल को और भी गरमा दिया है और आने वाले समय में इसके बड़े राजनीतिक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

अन्य ख़बरें जानें-

Himachal Weathere Update: हिमाचल में आज-कल मौसम साफ रहने के आसार

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *