Punjab Weather Update Today:
पंजाब में मौसम पिछले कुछ दिनों से लगातार बदलता दिख रहा है। इसेस वातावरण सुहावना बना हुआ है। धूप की जगह बादलों की दस्तक हुई और फिर कई जिलों में बादल जमकर बरसे। जबकि कई जिलों में तेज हवाओं के बीच रात तक बादल छाएं रहे। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, फाजिल्का में 2.0 मिलीमीटर, फिरोजपुर में 8.0 मिलीमीटर वर्षा, बठिंडा में 0.5 मिलीमीटर, पठानकोट में 5.5 मिलीमीटर दर्ज की गई। जबकि अन्य जिलों में दोपहर बाद से रात तक बादल छा गए। जिससे गर्मी से राहत मिली।
Punjab Weather Update Today, बारिश की संभावना
मंगलवार को बारिश की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन कुछ देहाती क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। वहीं पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर पंजाब समेत आसपास के राज्यों में भी देखने को मिल रहा है, जिसके चलते तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार 1 और 2 अप्रैल को मौसम सामान्य बना रह सकता है, लेकिन 3 और 4 अप्रैल को मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। लोगों को बदलते मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
अन्य ख़बरें जानें-
USA- Iran Ready to End War: ‘ईरान जंग ख़त्म करने को तैयार
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



