Rohtak SI Suicide: रोहतक के कलानौर थाने में तैनात एक ईएसआई ने खुद को मारी गोली, आपनी रिवाल्वर से थाना परिसर में ही मारी गोली

Rohtak SI Suicide: रोहतक के कलानौर थाने में सोमवार को सब-इंस्पेक्टर ने अपनी ही सरकारी रिवाल्वर से खुद को गोली मार दी। उसे गंभीर हालत…

Rohtak ESI Shot Himself: रोहतक के कलानौर थाने में तैनात एक ईएसआई ने खुद को मारी गोली, कलानौर से किया पीजीआई रोहतक रेफर

Rohtak SI Suicide:

रोहतक के कलानौर थाने में सोमवार को सब-इंस्पेक्टर ने अपनी ही सरकारी रिवाल्वर से खुद को गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में कलानौर अस्पताल में करवाया भर्ती गया था जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि कर्मचारी 112 की ड्यूटी पर तैनात था।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सब-इंस्पेक्टर कुलदीप के रूप में हुई है। वे EASI के पद पर कार्यरत थे। वे मूल रूप से झज्जर जिले के डीघल गांव के रहने वाले थे और फिलहाल रोहतक के कमला नगर, झज्जर चुंगी क्षेत्र में रह रहे थे। कुलदीप कलानौर थाना में खाना खाने के लिए आए थे। इसी दौरान वह थाना परिसर में नीचे एक किनारे चले गए। जहां उन्होंने अपनी सरकारी रिवाल्वर से खुद के सिर में गोली मार ली। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है।

अन्य ख़बरें जानें-

Bathinda Suicide: बठिंडा में युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *