London Ambulances Fire:
ब्रिटेन की राजधानी लंदन में यहूदी कम्युनिटी सर्विस से जुड़ी चार एंबुलेंस को कुछ संदिग्धों ने आग लगा दी. पुलिस का कहना है कि इन हमलों को ‘यहूदी-विरोधी नफ़रत’ से जुड़ा अपराध माना जा रहा है. प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने इन हमलों को ‘बहुत चौंकाने वाला’ और ‘भयानक’ बताया. स्वास्थ्य मंत्री वेस स्ट्रिटिंग ने कहा, ‘शुक्र है कि किसी को चोट नहीं लगी… हमें यहूदी-विरोधी नफ़रत के ख़िलाफ़ एकजुट होकर खड़ा होना होगा.”
लंदन फ़ायर ब्रिगेड को रात 01:40 बजे गोल्डर्स ग्रीन के हाईफ़ील्ड रोड पर बुलाया गया, जहां चार हत्ज़ोला एंबुलेंस जलती हुई मिलीं. फ़ायर ब्रिगेड ने बताया कि गाड़ियों में मौजूद कई सिलेंडर फट गए, जिससे पास की इमारत के फ़्लैटों की खिड़कियां टूट गईं. आग पर क़ाबू पाने के लिए छह फ़ायर इंजन और क़रीब 40 फ़ायरफ़ाइटर भेजे गए. सुरक्षा के लिए पास के घर खाली कराए गए और लगभग 30 लोगों को स्थानीय शेल्टर में ले जाया गया. सीसीटीवी में तीन संदिग्ध दिखे, जो एक एंबुलेंस की तरफ़ जाते हैं और फिर उसे आग लगा देते हैं.
अन्य ख़बरें जानें-
Punjab Former Minister Arrest: पंजाब में पुलिस ने पूर्व मंत्री ललजीत सिंह भुल्लर को किया गिरफ्तार
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



