Ferozepur Youth Dies in Canada:
फिरोजपुर के जीरा में गादड़ी वाला रोड के नजदीक रहने वाले युवक की कनाड़ा में मौत हो गई। मृतक अनमोल वर्मा की 22 वर्ष की उम्र में साइलेंट हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक के पिता ने समाजसेवियों और सरकार से अपील की कि उनके बेटे के शव को जीरा लाया जाए ताकि अंतिम संस्कार करके अपना फर्ज निभा सकें।
मृतक के पिता धर्मवीर वर्मा बताया कि बेटे अनमोल वर्मा (22) की कनाडा के सरी में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। उसे साइलेंट हार्ट अटैक आया। पीड़ित पिता धर्मवीर ने बताया कि चार साल पहले उनका छोटा बेटा अनमोल स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। उसके बाद वर्क परमिट पर कनाडा के सरी में काम करने लगा। उसका बड़ा भाई और परिवार और अन्य रिश्तेदार भी उसके साथ रहते थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम को जब उनके अपने बेटे से बात हुई, तो उसके बाद उसने कहा कि मुझे सुबह काम पर जाना है और मैं सोने जा रहा हूं।
अन्य ख़बरें जानें-
Chandigarh Fire: चंड़ीगढ़ के फेज-2 में आग
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



