Pathankot-Jammu NH Bus Accident: पंजाब में पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, दो बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर

Pathankot-Jammu NH Bus Accident पंजाब में पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे पर बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में बस कंडक्टर की मौत हो…

Pathankot-Jammu NH Bus Accident: पंजाब में पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, दो बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर

Pathankot-Jammu NH Bus Accident

पंजाब में पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे पर बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में बस कंडक्टर की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना देर रात दो बजे पुल नंबर 1 के पास हुई, जहां दो बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

ओवरटेक की कोशिश में हादसा

एक प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान हुआ। मृतक कंडक्टर की पहचान बलवंत सिंह निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। घायलों में गुरप्रीत कौर, राजेंद्र कौर, जुझार सिंह, मोहम्मद खनित और अर्जुन सिंह शामिल हैं, जिनमें से कुछ को गहरी चोटें आई हैं। अन्य को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

आमने-सामने हुई टक्कर

सुत्रों की मानें तो, एक बस गलत दिशा से तेजी में आ रही थी। जिस कारण उसकी टक्कर सामने से आ रही दूसरी बस से हो गई। हादसे के बाद दोनों बसें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों बसों के अगले हिस्से को गंभीर नुकसान पहुंचा, जिससे अंदर बैठे यात्रियों को गंभीर चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

जांच में जुटी पुलिस

सरकारी एंबुलेंस की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मोहित टाक ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों बसें जम्मू-कश्मीर से मलिकपुर की तरफ आ रही थीं, तभी उनकी आपस में टक्कर हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की गहनता से पड़ताल की जा रही है, जिसमें ओवरस्पीडिंग और गलत दिशा में वाहन चलाने जैसे पहलुओं को मुख्य रूप से जांचा जा रहा है।

अन्य ख़बरें जानें-

Varinder Ghumman Death Case: अमृतसर में बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन की मौत 

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *