Mojtaba Khamenei Update: ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा ख़ामेनेई घायल, जानिए इस पर ईरानी राष्ट्रपति के बेटे ने क्या जानकारी दी?

Mojtaba Khamenei Update: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा ख़ामेनेई के घायल होने की ख़बरों पर ईरान की तरफ से स्पष्टीकरण आया है. ईरानी राष्ट्रपति…

Mojtaba Khamenei Update: ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा ख़ामेनेई घायल, जानिए इस पर ईरानी राष्ट्रपति के बेटे ने क्या जानकारी दी?

Mojtaba Khamenei Update:

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा ख़ामेनेई के घायल होने की ख़बरों पर ईरान की तरफ से स्पष्टीकरण आया है. ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियान के बेटे ने उनके स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी दी है. मीडिया रिपोर्ट्स का दावा था कि इस्राइल और अमेरिका के साथ जारी संघर्ष के दौरान मोजतबा घायल हो गए हैं.

मोजतबा ख़ामेनेई सुरक्षित-

पेज़ेश्कियान के बेटे यूसुफ़ पेज़ेश्कियान का कहना है कि मोजतबा ख़ामेनेई सुरक्षित हैं. यूसुफ़ पेज़ेश्कियान ने टेलीग्राम पर लिखा कि उन्होंने कुछ रिपोर्ट्स सुनीं, जिनमें कहा गया था कि सुप्रीम लीडर घायल हो गए हैं. उन्होंने लिखा, मैंने कुछ दोस्तों से पूछा जिनके पास उचित संपर्क थे, और उन्होंने कहा कि ‘वे सुरक्षित हैं और कोई समस्या नहीं है’.

आईआरजीसी की मोजतबा को लीडर बनाने में बड़ी भूमिका

सूत्रों के मुताबिक ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड यानी आईआरजीसी ने मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर बनाने में बड़ी भूमिका निभाई है। गार्ड्स का मानना है कि मोजतबा उनकी कट्टरपंथी नीतियों का समर्थन करेंगे। बताया जा रहा है कि कुछ बड़े नेताओं और धार्मिक गुरुओं ने इस फैसले का विरोध किया था लेकिन आईआरजीसी ने उनके विरोध को दरकिनार कर दिया। इसी वजह से उनकी नियुक्ति के आधिकारिक एलान में कुछ घंटों की देरी भी हुई थी।

अन्य ख़बरें जानें-

Nawanshahr Footbller Death: नवांशहर में फुटबाल खेलते खिलाड़ी की अचानक मौत

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *