Ludhiana-Ferozepur Highway Accident: लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, हवा में उछला राइडर, जानिए कैसे हुआ हादसा?

Ludhiana-Ferozepur Highway Accident: लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे पर जगरांव के पास एक तेज रफ्तार कार की बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में सवार युवक…

Ludhiana-Ferozepur Highway Accident: लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, हवा में उछला राइडर, जानिए कैसे हुआ हादसा?

Ludhiana-Ferozepur Highway Accident:

लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे पर जगरांव के पास एक तेज रफ्तार कार की बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में सवार युवक की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान गांव गुडे निवासी लक्ष्मण सिंह के रूप में हुई है।

तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर-

बस स्टैंड चौकी के इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने बताया कि, हादसा लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे पर बने ओवरब्रिज पर हुआ है। इसमे लुधियाना की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में बाइक का पिछला हिस्सा कार का बोनट बुरी फ़सा। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही बस स्टैंड चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।

हवा में उछलकर सड़क पर गिरा-

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, कार की टक्कर लगने से युवक कई फीट हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरा। उसकी बाइक कार में फंस गई थी। पुलिस ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां उसने दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी ने बताया, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में रखा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

अन्य ख़बरें जानें-

India-Russian oil Import: भारत को रूसी तेल खरिदने के लिए अमेरिका ने दी 30 दिनों की छूट

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *