Iran Warn US Against Sinking Warship:
श्रीलंका के तट पर अमेरिका ने पनडुब्बी हमले से ईरानी जहाज को डुबो दिया। इसमें 87 लोग मारे गए हैं। जहाज भारत से वापिस जा रहा था। इस हमले के बाद ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका को खुली चेतावनी दी है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि अमेरिका को अपने इस हमले के लिए पछताना पड़ेगा। यह जहाज भारत में युद्द अभ्यास (Iran Warn US Against Sinking Warship) के लिए आया था। इसको लेकर भारत के विपक्षी दलों ने पीएम की आलोचलना की है।
अमेरिका को पछतावा होगा-
अब्बास अराघची ने पोस्ट में लिखा कि अमेरिका ने ईरान के तट से 2,000 मील दूर समुद्र में एक जघन्य अपराध किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना के मेहमान, लगभग 130 नाविकों को ले जा रहे फ्रिगेट ‘डेना’ पर अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में बिना किसी चेतावनी के हमला किया गया।
The U.S. has perpetrated an atrocity at sea, 2,000 miles away from Iran’s shores.
Frigate Dena, a guest of India’s Navy carrying almost 130 sailors, was struck in international waters without warning.
Mark my words: The U.S. will come to bitterly regret precedent it has set. pic.twitter.com/cxYiI9BLUk
— Seyed Abbas Araghchi (@araghchi) March 5, 2026
उन्होंने आगे कहा कि मेरी बात याद रखना, अमेरिका को अपने इस कृत्य पर गहरा पछतावा होगा।
MILAN 2026 के लिए आया था भारत-
हिंद महासागर में श्रीलंका के दक्षिणी तट के पास ईरान की नौसेना का फ्रिगेट आईआरआईएस डेना 4 मार्च की तड़के डूब गया। अमेरिका-इस्राइल-ईरान युद्ध के बीच गहरे संघर्ष के भारत के समुद्री क्षेत्र तक फैलने की आशंका बढ़ गई है। यह पोत हाल ही में विशाखापत्तनम में आयोजित बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास MILAN 2026 और इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू में हिस्सा लेने के बाद अपने देश लौट रहा था। भारत के बुलावे पर ‘मिलन युद्धाभ्यास 2026’ के लिए ईरान ने अपना जहाज भेजा था। इसको लेकर विपक्ष ने भी पीएम मोदी को घेरा है।
87 शव बरामद
श्रीलंकाई नौसेना और रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक यह हमला पनडुब्बी से दागे गए टॉरपीडो के जरिए किया गया। अस्पताल अधिकारियों के अनुसार बचाव दल द्वारा अब तक 87 शव बरामद किए गए हैं।
The War Department will not stop until Iran’s Navy is completely and utterly destroyed. pic.twitter.com/9uGsXEXbZZ
— Sean Parnell (@SeanParnellASW) March 4, 2026
32 नाविकों को बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाज पर सवार करीब 180 लोगों में से लगभग 60 अब भी लापता बताए जा रहे हैं।
अन्य ख़बरें जानें-
Bihar CM Rajya Sabha Nomination: बिहार के सीएम नीतीश जाएंगे राज्यसभा



