Firozpur Death:
पंजाब के जिला फिरोजपुर में कस्बा ममदोट के गांव कडमा में दो गुटों में बुधवार को गोलियां चलने का मामला सामने आया। इसमें दो व्याक्तियों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार कबूतरबाजी की बाजी में बच्चों का आपसी झगड़ा बड़ों में पहुंच गया। इसके चलते देर शाम जब दोनों गुटों ने राजीनामे के लिए बैठी तो एक धीर ने दूसरी धीर के व्यक्ति को गोली मार दी। फिर दूसरी धीर के व्यक्ति ने पहली धीर के व्यक्ति का हथीयार छीन उसी के गोली मारी। दोनों की ही मौत (Firozpur Death) हो गई।
Firozpur Death, कबूतरबाजी में बच्चों का था झगड़ा-
एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह सिद्धू ने जानकारी देते हुए कहा कि दोनों मृतकों की पहचान खलारा सिंह और जागी सिंह हुई है। आगे की जांच की जा रही है। वहीं मृतक धीर के परिवार ने जानकारी देते हुए कहा कि कबूतरबाजी की बाजी में बच्चों का आपसी झगड़ा हुआ था। जिसके बाद देर शाम उहोंने गोली मारी है।
अन्य ख़बरें जानें-
Himachal Rajya Sabha Candidate: हिमाचल में राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार की घोषणा
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



