Tarntaran Firing:
तरनतारन के गांव राजू जोल सिंह वाला में एक प्रेमी के अपनी प्रेमिका के घर में घुसने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, लड़का देर रात अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर आया था। इसी बीच जब घरवालों को इस बात का पता चला तो लड़के ने घर के अंदर फायरिंग की और मौके से भाग गया। फायरिंग के दौरान लड़की की गर्दन में गोली लग गई। जो शरीर के आर-पार हो गई।
घायल लड़की को तुरंत एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। इस मामले की जानकारी देते हुए DSP तरनतारन सुखबीर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लड़के के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
अन्य ख़बरें जानें-
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



