Congress at AI Summit: दिल्ली एआई समिट में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का शर्ट उतारकर हंगामा, जानिए इस पर बीजेपी का ने क्या कहा?

Youth Congress at AI Summit: दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI समिट के दौरान आज फिर हंगामा मच गया. यूथ कांग्रेस के कुछ…

Youth Congress at AI Summit: दिल्ली एआई समिट में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का शर्ट उतारकर हंगामा, जानिए इस पर बीजेपी का ने क्या कहा? 

Youth Congress at AI Summit:

दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI समिट के दौरान आज फिर हंगामा मच गया. यूथ कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं ने अचानक शर्ट उतारते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. दिल्ली पुलिस ने मौके पर तुरंत कार्रवाई करते हुए 4 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. इनमें कृष्णा हरि इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, बिहार प्रदेश सचिव कुंदन यादव, उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुमार और राष्ट्रीय समन्वयक नरसिम्हा यादव का नाम शामिल है.

बीजेपी ने कांग्रेस को घेरा-

बीजेपी ने AI समिट में हुए हंगामे को लेकर कांग्रेस को जमकर घेरा. बीजेपी का कहना है कि ये सब राहुल गांधी के इशारे पर किया गया. बीजेपी ने इसे शर्मनाक बताते हुए कहा कि कांग्रेस देश की इमेज को खराब करना चाहती है. बीजेपी ने कांग्रेस को भारत विरोधी बताया.

विरोध कर्तव्य-

कांग्रेस ने इस विरोध को अपना कर्तव्य बताया, जबकि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कांग्रेस पर देश की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया. इंडियन यूथ कांग्रेस ने एक्स पर लिखा, एआई समिट के चमकदार मंच के पीछे सच दबाया नहीं जा सकता. जब देशहित से ऊपर कॉरपोरेट हित दिखें और विदेश नीति में नरमी साफ़ नज़र आए, तब विरोध कर्तव्य बन जाता है.

बीजेपी नेता शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वो सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से ये पूछना चाहते हैं कि क्या उन्होंने देश की इज्जत से खेलने के लिए कोई सीक्रेट डील साइन की है. वहीं, यूथ कांग्रेस का कहना है कि ये प्रदर्शन लोकतांत्रिक अधिकार के तहत किया गया था. संगठन का दावा है कि वो युवाओं की आवाज उठाने के लिए शांतिपूर्ण विरोध कर रहे थे.

 

बीजेपी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा,

जब भारत एक बड़े और सम्मानित ग्लोबल एआई सम्मेलन की मेज़बानी कर रहा है, जहां देश अपनी तकनीक और नेतृत्व दिखा रहा है, उस समय कांग्रेस पार्टी ने गरिमा बनाए रखने की जगह बाधा डालना चुना. बीजेपी ने लिखा, राजनीतिक विरोध लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन भारत की वैश्विक छवि को नुक़सान पहुंचाना सही नहीं है. भारत इससे बेहतर का हक़दार है.”

 

अन्य ख़बरें जानें-

Punjab Former Chief Secretary: पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले में मुकदमा चलने को मंजूरी, 17, साल पुराना मामला

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *