Ferozepur Accident: फिरोज़पुर रोड पर खतरनाक सड़क हादसा, दो छात्रों की मौत, कार के उड़े परखचे

Ferozepur Accident: फिरोज़पुर रोड पर बद्दोवाल के एक नामी प्राइवेट कॉलेज के छात्रों के साथ हुए एक भयानक हादसा सामने आया है। हादसे में एक…

Ferozepur Accident: फिरोज़पुर रोड पर खतरनाक सड़क हादसा, दो छात्रों की मौत, कार के उड़े परखचे

Ferozepur Accident:

फिरोज़पुर रोड पर बद्दोवाल के एक नामी प्राइवेट कॉलेज के छात्रों के साथ हुए एक भयानक हादसा सामने आया है। हादसे में एक स्विफ्ट कार डिवाइडर से टकरा गई और बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दर्दनाक एक्सीडेंट में स्विफ्ट कार के परखच्चे उड़ गए।

जानकारी के मुताबिक, एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार में सवार तीन युवक सुबह-सुबह अपने कॉलेज जा रहे थे। कार रफ्तार में थी, तभी अचानक उसका टायर फट गया। टायर फटते ही कार का संतुलन बिगड़ गया और अनियंत्रित कार ने सामने से आ रही एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। डिवाइडर से टकराकर कार पलट गई। टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

अन्य ख़बरें जानें-

Navjot Kaur Sidhu vs Raja Warring: पंजाब में डॉ. नवजोत कौर सिद्धू का कांग्रेस अध्यक्ष राजा वारिंग पर बड़ा आरोप, वारिंग ने भी दिया रिएक्शन जानिए क्या है सारा घमासान?  

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *