Punjab Kapurthala Sucide:
पंजाब के कपूरथला ने एक युवा कारोबारी ने अपने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर दी। जानकारी के अनुसार युवा कारोबारी की दो दिन बाद शादी होनी थी। घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन इस दुखद घटना के बाद मातम छा गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी (Punjab Kapurthala Sucide)थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हालांकि, मृतक के परिजनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई करवाने से इनकार किया है।
29 वर्ष का था युवक-
मृतक युवक की पहचान करण कुमार (29 वर्ष) पुत्र रमेश कुमार निवासी- शिव कॉलोनी के रूप में हुई है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, करण कुमार कपूरथला की जोली मार्केट में मनियारी (महिलाओं के श्रृंगार, सौंदर्य प्रसाधन और आभूषणों की बिक्री) का कारोबार करता था। शुक्रवार की दोपहर वह अपने घर की तीसरी मंजिल पर गया, जहां उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तुरंत करण कुमार को फंदे से उतारकर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Punjab Kapurthala Sucide-
मृतक के चाचा धर्मपाल महाजन ने बताया कि करण कुमार का दो दिन बाद विवाह होना था और घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, आज शाम को शगुन की रस्म भी थी। लेकिन विवाह से पहले ही करण ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।



