Kota Building Collapse: राजस्थान के कोटा तीन मंजिला इमारत ढही, दो लोगों की 13 को निकाला बाहर, जानिए कैसे हुआ हादसा?

Kota Building Collapsed: राजस्थान के कोटा शहर के तलवंडी इलाके में शनिवार रात तीन मंजिला इमारत ढह गई। सबसे निचली मंजिल पर रेस्टोरेंट में मौजूद…

Kota Building Collapse: राजस्थान के कोटा तीन मंजिला इमारत ढही, दो लोगों की 13 को निकाला बाहर, जानिए कैसे हुआ हादसा?

Kota Building Collapsed:

राजस्थान के कोटा शहर के तलवंडी इलाके में शनिवार रात तीन मंजिला इमारत ढह गई। सबसे निचली मंजिल पर रेस्टोरेंट में मौजूद लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका के बीच पुलिस और राहत एजेंसियां रेस्क्यू में जुटी हैं। इस हादसे में अभी तक तीन लोगों की मौत हो गई है। जानकारी मिलते ही बचाव अभियान शुरू किया गया और मलबे में दबे लोगों को निकाला गया। कोटा मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉक्टर संगीता सक्सेना ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बताया कि घटनास्थल से कुल 10 लोग अस्पताल लाए गए थे, जिनमें से दो लोगों को मृत लाया गया था।

ओम बिरला ने क्या कहा-

लोकसभा स्पीकर और कोटा से सांसद ओम बिरला ने एक्स पर पोस्ट किया, कोटा के इंद्र विहार में बिल्डिंग गिरने की घटना अत्यंत पीड़ादायक है। ज़िला प्रशासन के निरंतर संपर्क में हूं। हादसे में घायल सभी व्यक्तियों के समुचित एवं शीघ्र उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा है। मैं ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

घायलों की हुई पहचान-

सीएमएचओ नरेंद्र नागर के अनुसार- घायलों की पहचान सुदीता (30) निवासी कोटा, जबकि शालीन सुवास्या (25) निवासी कुन्हाड़ी, मोहम्मद जहांगीर (30) निवासी महावीर नगर, भूपेंद्र (40) निवासी रंगबाड़ी, पूरब मीणा (24) निवासी जय हिंद नगर, बोरखेड़ा, तलब निवासी सुभाष नगर, नावेद (20) निवासी सुभाष नगर, रेस्टारेंट मालिक मोहम्मद जहांगीर और मोहम्मद साबिर निवासी झारखंड के रूप में हुई। हादसे में रेस्क्यू टीम कर्मचारी रॉकी डेनियल भी घायल हो गए।

गुणवत्ता से संबंधित लापरवाही कारण-

कोटा के संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल ने कहा, ‘दो लोगों की मौत की सूचना मिली है। हमें 13 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। जानकारी के अनुसार, एक नया निर्माण कार्य चल रहा था, जो ऊपर से नीचे की ओर गिर गया। निर्माण की गुणवत्ता से संबंधित लापरवाही के कारण ऐसा हो सकता है। कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि वहां ड्रिलिंग का काम चल रहा था और इसकी शिकायतें भी थीं। कारणों की आगे तकनीकी जांच की जाएगी और परिणाम साझा किए जाएंगे।’

अन्य ख़बरें जानें-

Ludhiana Tuition Center Attack: लुधियाना में ट्यूशन सेंटर पर हमला, स्टाफ को बनाया बंधक, पेट पर लातें, पूर्व छात्र व उसके परिजनों पर आरोप

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *