Ludhiana Tuition Center Attack: लुधियाना में ट्यूशन सेंटर पर हमला, स्टाफ को बनाया बंधक, पेट पर लातें, पूर्व छात्र व उसके परिजनों पर आरोप

Ludhiana Tuition Center Attack: लुधियाना में एबीएस मार्केट स्थित एक ट्यूशन सेंटर में 9वीं के छात्र को पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह देना टीचर…

Ludhiana Tuition Center Attack: लुधियाना में ट्यूशन सेंटर पर हमला, स्टाफ को बनाया बंधक, पेट पर लातें, पूर्व छात्र व उसके परिजनों पर आरोप

Ludhiana Tuition Center Attack:

लुधियाना में एबीएस मार्केट स्थित एक ट्यूशन सेंटर में 9वीं के छात्र को पढ़ाई पर ध्यान देने की सलाह देना टीचर को महंगा पड़ गया। इसके चलते छात्र ने गुस्से में परिजनों के साथ मिलकर टीचर और स्टाफ से मारपीट करवाई। घटना 3 फरवरी की शाम की है।

पीड़िता सोनिया अरोड़ा निवासी उपकार नगर, सिविल लाइन्स ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति सचिन अरोड़ा और बहन ज्योति प्रीत राय के साथ एबीएस मार्केट की दूसरी मंजिल पर ‘विद्या विंग एसएसएफ’ नाम से ट्यूशन सेंटर चलाती हैं। उनके यहां पढ़ने वाला 14 वर्षीय छात्र पिछले 15–20 दिनों से सेंटर नहीं आ रहा था। पूछने पर उसकी मां रीतिका धीर ने बीमारी का हवाला दिया।

3 फरवरी को छात्र सेंटर के बाहर संदिग्ध हालत में दिखा तो उसे पढ़ाई पर ध्यान देने और फाइनल परीक्षा की तैयारी करने की सलाह दी गई। इससे नाराज होकर छात्र अपनी मां व बहनों को लेकर ट्यूशन सेंटर पहुंचा और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। शोर सुनकर स्टाफ मौके पर पहुंचा तो अन्य परिजनों को भी बुला लिया गया।

अन्य ख़बरें जानें-

Mansa Accident: मानसा शहर में नशे में धुत कार ड्राइवर ने दो बाइक सवार को सामने से मारी टक्कर, दोनों की मौके पर मौत  

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *