Mansa Accident:
मानसा शहर में सिरसा रोड पर नशे में धुत स्विफ्ट कार ड्राइवर ने दो बाइक सवारों की जान ले ली। कार ने मोटरसाइकिल सवार को सामने से टक्कर मार दी। दोनों मोटरसाइकिल सवारों की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, कार सवार ने सिल्वर सिटी के पास भी दो मोटरसाइकिल सवारों को टक्कर मारी। जिससे एक मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई। थाना सिटी 2 पुलिस ने कार ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।



