चंडीगढ़ : पंजाब सरकार का वादा चार हफ्ते में नशा खत्म करेंगे। लेकिन चार महीने बीत गए। अब अपने ही विधायक सरकार के मुखालफत में उतर चुके हैं। कांग्रेस विधायक सुरजीत धीमान ने साफ शब्दों में कहा कि नशा के खिलाफ वो अपनी सरकार के कार्रवाई से खुश नहीं हैं।
WATCH VIDEO:
हालांकि इस मुद्दे पर विपक्ष पहले से ही हमलावर है। पंजाब में कांग्रेस सरकार नशे को रोकने में अभी तक प्रशासन की वजह से असफल सावित हुई है यह कहना किसी और का नहीं बल्कि कांग्रेस के विधायक सुरजीत धीमान का है। उन्होंने इसके पीछे प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है, धीमान शहीद उधम सिंह के शहीदी दिवस के अवसर पर दिए नशे के बारे में अपने बयान पर अटल हैं।
हलका अमरगड़ से विधायक सुरजीत धीमान पंजाब में फैले नशे को जड़ से खत्म करना चाहते हैं इसलिए वह अपनी सरकार के हाल की कार्रवाई से खुश नहीं हैं। उनका कहना है कि इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार है क्योंकि जो हमने सरकार बनने से पहले लोगों से पंजाब में नशे को जड़ से खत्म करने का वायदा किया था उसका असर सरकार बनने के 15 दिन बाद तक रहा। महाराजा कैप्टन अमरिंदर सिंह के प्रयास के कारण नशे पर रोक भी लगी पर अभी इसका असर खत्म होता जा रहा है। यह सब प्रशासन के कारण है और जब तक पुलिस प्रशासन में उपर से लेकर नीचे तक बदलाव नहीं किया जाता पंजाब में नशा रूकने वाला नहीं, उन्होंने कहा कि मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहता प्रशासन को सब पता है कि नशा कहां से आता है क्योंकि उनके स्त्रोत काफी है।
