लुधियाना : पुलिस के मुलाजिम का एक व्यक्ति की पिटाई करने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में देख सकते हैं कि किस तरह एक पुलिस मुलाजिम ने एक व्यक्ति की जमकर पिटाई की।
WATCH VIDEO:
पुलिस मुलाजिम की मांग पर जब उसे पैसे नही मिले तो उसने बिना किसी कसूर के पीड़ित को डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इन तस्वीरों में आप देख सकते है कि पुलिस मुलाजिम व्यक्ति को कैसे बुरी तरह से थप्पड और अपनी लाठी से मार रहा है। इस व्यक्ति का कसूर बस इतना है कि यह पासपोर्ट ऑफिस के बाहर पेपर फाइल बेचता है। वहीं पीड़ित ने बताया कि वह सुबह जब फाइल बेचने के लिए पासपोर्ट दफ्तर के बाहर आया तो एक पुलिस मुलाजिम आया और उससे पैसे की मांग करने लगा। पैसे न देने पर उसने बिना किसी कसूर के डंडों से पीटना शुरू कर दिया और बाद में थप्पड़ मारते हुए उसकी फाइलें भी बिखेर दीं।
