तांत्रिक बनने के लिए बेटी की बलि

फरीदाबाद (हरियाणा) : टीवी देखकर एक पिता ने 3 साल की मासूम की हत्या कर दी। मामला दिल्ली से सटे फरीदाबाद का है। जहां एक पिता…

फरीदाबाद (हरियाणा) : टीवी देखकर एक पिता ने 3 साल की मासूम की हत्या कर दी। मामला दिल्ली से सटे फरीदाबाद का है। जहां एक पिता तांत्रिक बनने की चाह में एनआईटी के रहने वाले धीरज ने अपनी बेटी की हत्या करके शव को नहर में फेंक दिया, फिर खुद को बचाने के लिए उसके अपहरण की शिकायत थाने में दर्ज करा दी। दरअसल धीरज एक बैंक में सफाई का काम करता है और वो टीवी चैनलों पर आने वाले क्राइस शो देखने का शौकीन था। इन सीरियलों को देखकर उसके मन में तांत्रिक बनने की इच्छा जाग गई  और इसी के चलते उसने अपनी बेटी की बली तांत्रिक बनने के लिए बलि देने की योजना बनाई। 11 जुलाई को वह बेटी को घुमाने के बहाने फरीदाबाद के सिकरोना गांव ले गया। वहां सुनसान जगह पर उसने अपनी बेटी का मुंह दबाकर हत्या की और फिर लाश को नहर में फेंक दिया।

पुलिस गिरफ्त में बेटी की हत्या का आरोपी।
पुलिस गिरफ्त में बेटी की हत्या का आरोपी।

पुलिस की मानें तो हत्या करने के बाद आरोपी कोतवाली थाना पहुंचा और अपनी बेटे के गायब होने की सूचना देकर अपहरण का मामला दर्ज करवा दिया। 12 जुलाई को जब नहर से बच्ची का शव बरामद हुआ तो पुलिस को कुछ साक्ष्य मिले। इससे मामला संदिग्ध लगने लगा। पुलिस ने धीरज से पूछताछ का फैसला लिया और पूरी तैयारी के साथ उसे पकड़ा। पुलिस की पूछताछ के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी की मानें तो वह दो दिन से बेटी की बलि देने की योजना बना रहा था। उसके मुताबिक  उसने सोचा था कि अपनी बेटी को मारने के बाद वो तांत्रिक बन जाएगा और फिर मोटी कमाई करेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *